MP Board 12h Result 2026: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम आज 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी कर दिया गया है. MPBSE 12th Result 2026 Official Website- mpbse.nic.in पर अपलोड किया गया है. एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए यहां लिंक दे दिया गया है. छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की सहायता से चेक कर सकते है.
MP Board 12h Result 2026 Link-1
MP Board 12h Result 2026 Link-2
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (MPBSE) द्वारा 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 10 फरवरी से 07 मार्च तक आयोजित की गई थीं. माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा इस बार पूरक परीक्षा के स्थान पर अनुत्तीर्ण विषयों में अंक सुधारने के लिए द्वितीय परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. द्वितीय परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र मुख्य परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही एमपी ऑनलाइन के कियोस्क पर अपनी मुख्य परीक्षा के परीक्षाफल के आधार पर द्वितीय परीक्षा के विषय, अनुक्रमांक (रोल नंबर) की
जानकारी देकर शुल्क का नगद भुगतान कर परीक्षा आवेदन पत्र भर सकेंगे.
वर्ष 2026 की हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा 07 मई से 25 मई के बीच सुबह 9.00 से 12.00 बजे तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी. हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा के लिए मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने की दिनांक से 07 दिवस की अवधि में परीक्षा आवेदन पत्र भरे जा सकेंगे.
MP Board 12th Result 2026 Grading System
Percentage-wise grade and Division are given below
- 85% and above A+ Distinction
- 75% – 84% — A First Division
- 60% – 74% — B First Division
- 45% – 59% — C Second Division
- 33% – 44% — D Third Division
- Below 33% E Fail
MP Board 12th Result 2026 Online Check: कैसे करें?
- मध्यप्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट- mpbse.nic.in पर विजिट करें.
- होम पेज पर ‘परीक्षा परिणाम/Exam Results’ का ऑप्शन सिलेक्ट करें.
- अगले पेज में Higher Secondary School Certificate Examination (HSSC) Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद छात्र पाना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके ‘Submit’ के ऑप्शन पर क्लिक कर दें.
- MPBSE HSSC 12th Result 2026 स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.
- रिजल्ट का प्रिंटआउट लेने के लिए ‘print’ का बटन दबाएं.