MP Board 10th Result 2026: एमपी बोर्ड क्लास 10th का रिजल्ट 15 अप्रैल को सुबह 11.00 बजे रिलीज कर दिया जाएगा. 10वीं का रिजल्ट एमपी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट- mpbse.nic.in एवं mpresults.nic.in पर अपलोड किया गया है. रिजल्ट का लिंक यहां दिया हुआ है. छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की मदद से देख सकते है.
MP Board 10th Result 2026 Link
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (MPBSE) द्वारा 10वीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 13 फरवरी 06 मार्च के बीच आयोजित करवाई गई थीं. 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के पेपर प्रतिदिन एक ही शिफ्ट में सुबह 9.00 बजे से 12.00 बजे तक लिए गए. जानकारी के लिए बता दें कि इस बार माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा सप्लीमेंट्री एग्जाम के स्थान पर अनुत्तीर्ण विषयों में अंक सुधारने के लिए द्वितीय परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए छात्र मुख्य परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही एम.पी. ऑनलाइन के कियोस्क पर अपनी मुख्य परीक्षा के परीक्षाफल के आधार पर द्वितीय परीक्षा के विषय, अनुक्रमांक (रोल नंबर) की जानकारी देकर शुल्क का नगद भुगतान कर परीक्षा आवेदन पत्र भर सकेंगे.
हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा के लिए एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने की दिनांक से 07 दिवस की अवधि में परीक्षा आवेदन पत्र भरे जा सकेंगे. वर्ष 2026 की हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 07 मई से 19 मई तक एवं हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा 07 मई 2026 से 25 मई तक सुबह 09:00 से 12:00 बजे तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी.
MP Board 10th Result 2026 Kaise Check Kare? (How to Check MP Board 10th Result 2026)
- एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट- mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं.
- वेबसाइट के होम पेज पर परीक्षा परिणाम / Exam Results का विकल्प चुनें.
- उसके बाद High School Certificate Examination (HSC) Result 2026 Link पर क्लिक करें.
- अगले पेज में अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और कैप्चा कोड डालकर Submit कर दें.
- MP Board HSC Result 2026 स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.
- MPBSE10th Class Marksheet Download करने के लिए ‘Print’ पर क्लिक करें.
MPBSE 10th Result 2026 Overview
| Board Name | Board of Secondary Education Madhya Pradesh (MPBSE) |
| Exam of Class | HSC (Class 10th) Examination 2026 |
| Result | MP Board High School Certificate Examination (HSC)-10th Class Result-2026 (MPBSE 10th Class Result 2026) |
| Result Mode | Online |
| Official Website MP Board Result | mpbse.nic.in, mpresults.nic.in |