Bihar Jeevika Result 2026: यहां से बिहार जीविका का रिजल्ट देखें

BRLPS Jeevika Result 2026: बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति की तरफ से राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत निकली जीविका भर्ती 2025-26 के परिणाम को लेकर खुशखबरी आई है. बिहार जीविका भर्ती का रिजल्ट इस सप्ताह जारी किए जानें की संभावना है. बीआरएलपीएस द्वारा जीविका भर्ती का रिजल्ट स्कोर कार्ड के रूप में जारी होगा, जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करा दिया जाएगा.

Bihar Jeevika Result 2026 Direct Link– Available Soon

बिहार जीविका भर्ती के परिणाम में अभ्यर्थी को प्राप्त हुए अंक देखनें को मिलेंगे. बीआरएलपीएस द्वारा परिणाम को अधिकारिक वेबसाइट- brlps.in पर अपलोड किया जाएगा. बिहार जीविका का रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन नंबर/ लॉग इन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी.

रिजल्ट चेक करने हेतु आवश्यक पासवर्ड याद न होने पर इसे एप्लीकेशन नंबर/ लॉग इन आईडी से पुनः प्राप्त किया जा सकता है. इसके अलावा पासवर्ड को चेंज भी कर सकते है. वहीं एप्लीकेशन नंबर फॉर्म में मिल जाएंगे. आपकों बता दें कि बिहार जीविका भर्ती की परीक्षा 19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक हुई थी.

बिहार जीविका भर्ती में शामिल अकाउंटेंट (डीपीसीयू/ बीपीआईयू) की परीक्षा 19 नवंबर 2025 को हुई थी. ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव की परीक्षा 20 नवंबर 2025 को हुई थी. लिवेलिहूड्स स्पेशलिस्ट की परीक्षा 21 नवंबर को हुई थी. ऑफिस असिस्टेंट (डीपीसीयू/ बीपीआईयू) की परीक्षा 22 नवंबर को हुई थी. ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर की परीक्षा 22 से 26 नवंबर तक हुई थी. एरिया कॉ-ओर्डीनेटर की परीक्षा 26 से 29 नवंबर व 1 से 3 दिसंबर तक हुई थी. कम्युनिटी कॉ-ओर्डीनेटर की परीक्षा 4 से 15 दिसंबर तक हुई थी.

बिहार जीविका भर्ती की आंसर की 18 दिसंबर 2025 से एग्जाम डेट अनुसार जारी होना शुरू हुई थी. इस आंसर की पर 50 रुपए शुल्क अदा कर अभ्यर्थियों ने आपत्ति भी दर्ज कराई थी. बिहार जीविका की रिस्पांस शीट 11 फरवरी 2026 को रिलीज की गई थी.

Bihar Jeevika Result 2026 Kaise Dekhe ? How To Check Bihar Jeevika Result 2026

  1. बिहार जीविका रिजल्ट 2026 चेक करने हेतु सर्वप्रथम अधिकारिक वेबसाइट- brlps.in पर विजिट करें.
  2. होम पेज पर Go To Career पर क्लिक करें.
  3. यहां Bihar Jeevika पर क्लिक करें.
  4. अगले पेज में Result Link पर क्लिक कर दें.
  5. अब एप्लीकेशन नंबर/ लॉग इन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर Login कर लें.
  6. फिर Close पर प्रेस करकें Post Selection पर क्लिक कर दें.
  7. नए पेज में Action के Eye Icon पर क्लिक करें.
  8. पुनः Close पर क्लिक करकें Score Card पर क्लिक कर दें.
  9. स्क्रीन पर बिहार जीविका का स्कोर कार्ड ओपन हो जाएगा.

Bihar Jeevika Recruitment 2025-26 Details

बिहार जीविका भर्ती 2025-26 में कुल 2747 पद है. इस भर्ती में ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर के 73 पद, लिवेलिहूड्स स्पेशलिस्ट के 235 पद, एरिया कॉ-ओर्डीनेटर के 374 पद, अकाउंटेंट (डीपीसीयू/ बीपीआईयू) के 167 पद, ऑफिस असिस्टेंट (डीपीसीयू/ बीपीआईयू) के 187 पद, कम्युनिटी कॉ-ओर्डीनेटर के 1177 पद और ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव के 534 पद है.

Bihar Jeevika Recruitment 2025-26
Post Name No. of Post
Block Project Manager 73
Livelihoods Specialist 235
Area Coordinator 374
Accountant (DPCU/BPIU) 167
Office Assistant (DPCU/BPIU) 187
Community Coordinator 1177
Block IT Executive 534
Total 2747

Bihar Jeevika Recruitment 2025-26 Selection Process

बिहार जीविका भर्ती की चयन प्रक्रिया कुल 3 चरणों में सम्पन्न होगी. प्रथम चरण में सीबीटी मोड में लिखित परीक्षा हुई है. द्वितीय चरण में ऑफिस असिस्टेंट व ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव पदों हेतु टाइपिंग टेस्ट होगा. वहीं तृतीय चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा.

  • Stage-I: Written Exam (CBT)
  • Stage-II: Typing Test (Only For Office Assistant & Block IT Executive)
  • Stage-III: Document Verification

Bihar Jeevika Result 2026 Important Dates

Important Dates
Application Start Date 30-07-2025
Application Last Date 21-08-2025
Exam Date 19 November To 15 December 2025
Admit Card Release Date 13-11-2025
Answer Key Release Date 18-12-2025
Response Sheet Release Date 11-02-2026
Result Release Date In This Week

Bihar Jeevika Result 2026 Important Links

Important Links
Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Result Available Soon
Telegram Channel Join Now
Whatsapp Channel Join Now

Leave a Comment