Bihar Police SI Result 2026: बिहार पुलिस एसआई का रिजल्ट यहां चेक करें

Bihar Police SI Result 2026 PDF Download: बिहार पुलिस सब-ओर्डीनेट सर्विस कमीशन ने सब इंस्पेक्टर भर्ती के परिणाम से जुड़ी खुशखबरी अभ्यर्थियों को दी है. बिहार पुलिस एसआई का परिणाम बीपीएसएससी ने आज 16 मार्च 2026 को रिलीज कर दिया है. एसआई भर्ती का परिणाम अधिकारिक वेबसाइट- bpssc.bihar.gov.in पर जारी हुआ है. कैंडिडेट्स को परेशानी न हो इसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दे दिया गया है.

Bihar Police SI Result 2026 Direct Link

बिहार पुलिस एसआई भर्ती के रिजल्ट को बीपीएसएससी ने पीडीएफ में जारी किया है, जिसमें मेंस परीक्षा के लिए सेलेक्टेड कैंडिडेट्स के रोल नंबर लिखें हुए है. बिहार पुलिस एसआई भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 18 व 21 जनवरी 2026 को हुई थी. परीक्षा प्रत्येक दिन 2 पाली में हुई थी. प्रथम पाली का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक का था, जबकि द्वितीय पाली का समय 2.30 बजे से 4.30 बजे तक का था.

Bihar Police SI Recruitment 2025-26 Details

बिहार पुलिस एसआई भर्ती के तहत कुल 1799 पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती में जनरल के लिए 850 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 180 पद, बीसी के लिए 222 पद, बीसी फीमेल के लिए 42 पद, ईबीसी के लिए 273 पद, एससी के लिए 210 पद, एसटी के लिए 15 पद और ट्रांसजेंडर के लिए 7 पद है.

Bihar Police SI Recruitment 2025-26
Category No. of Post
UR 850
EWS 180
BC 222
BC Female 42
EBC 273
SC 210
ST 15
Transgender 07
Total 1799

Bihar Police SI Result 2026 Kaise Dekhe ? How To Check Bihar Police SI Result 2026

  1. बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट- bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
  2. होम पेज पर Bihar Police सेक्शन पर प्रेस करें.
  3. यहां Police Sub Inspector Result पर क्लिक करें.
  4. स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ ओपन हो जाएगी.
  5. रिजल्ट पीडीएफ में रोल नंबर सर्च करकें रिजल्ट चेक कर लें.

Bihar Police SI 2026 Exam Pattern

बिहार पुलिस एसआई में प्रीलिम्स व मेंस 2 एग्जाम होंगे. प्रीलिम्स एग्जाम में 100 प्रश्न 200 अंक के पूछे गए थे, जिनकों 2 घंटे में हल करना था. इस प्रश्न-पत्र में सामान्य ज्ञान व समसामयिक मुद्दे के बहुविकल्पीय प्रश्न थे.

  • Prelims Exam Pattern
    • Exam Mode: Offline (OMR Based)
    • Exam Type: Objective (MCQs)
    • Total Questions: 100
    • Total Marks: 200
    • Negative Marking: 02. Marks
    • Time Duration: 02 Hours

मेंस परीक्षा में दो प्रश्न-पत्र होंगे. प्रथम प्रश्न-पत्र में केवल 100 सवाल 200 अंको के हिंदी के होंगे. इस प्रश्न-पत्र के अंक मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं होंगे, लेकिन इसमें न्यूनतम 30% अंक लानें अनिवार्य है. वहीं द्वितीय प्रश्न-पत्र में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित व मानसिक योग्यता जाँच से संबंधित 100 प्रश्न 200 अंक के होंगे. प्रथम प्रश्न-पत्र व द्वितीय प्रश्न-पत्र दोनों को 2-2 घंटे की निर्धारित अवधि में हल करना होगा.

प्रीलिम्स व मुख्य परीक्षा दोनों में 0.2 अंक की नेगेटिव मार्किंग है. प्रीलिम्स परीक्षा से मेंस परीक्षा के लिए भर्ती पदों के 20 गुना अभ्यर्थियों को पास किया गया है, जबकि मेंस परीक्षा से फिजिकल टेस्ट के लिए भर्ती पदों के 6 गुना अभ्यर्थियों को पास किया जाएगा.

  • Mains Exam Pattern
    • Exam Mode: Offline (OMR Based)
    • Exam Type: Objective (MCQs)
    • Total Papers: 2
    • Total Questions: 100 Questions In Each Paper
    • Total Marks: 200 Marks For Each Paper
    • Negative Marking: 0.2 Marks In Each Paper
    • Time Duration: 02 Hours For Each Paper

Bihar Police SI Physical Test 2026 Detail

बिहार पुलिस एसआई के फिजिकल टेस्ट में दौड़ होगी, जो मेल कैंडिडेट्स के 1.6 किमी की 6 मिनट 30 सेकंड में रहेगी, जबकि फीमेल कैंडिडेट्स के लिए 1 किमी की 6 मिनट में रहेगी. ऊँची कूद पुरुषों हेतु 4 फीट और महिलाओं हेतु 3 फीट की होगी. लंबी कूद पुरुषों हेतु 12 फीट, जबकि महिलाओं के लिए 9 फीट की रहेगी. गोला फेंक में पुरुषों को 16 पौंड का गोला 16 फीट फेंकना होगा, जबकि महिलाओं को 12 पौंड का गोला 10 फीट फेंकना होगा.

  • Running:
    • Male: 1.6 KM in 6 Minutes 30 Seconds
    • Female: 1 KM in 6 Minutes
  • High Jump:
    • Male: 4 Feet
    • Female: 3 Feet
  • Long Jump:
    • Male: 12 Feet
    • Female: 9 Feet
  • Shot Put:
    • Male: 16 Feet (16 Pound)
    • Female: 10 Feet (12 Pound)

Bihar Police SI 2026 Selection Process

बिहार पुलिस दरोगा भर्ती की चयन प्रक्रिया 4 चरणों में सम्पन्न होगी. प्रथम चरण में प्रारंभिक परीक्षा हो चुकी है. द्वितीय चरण में मुख्य परीक्षा होगी. वहीं तृतीय चरण में फिजिकल टेस्ट होगा. चतुर्थ चरण में दस्तावेज सत्यापन आयोजित किया जाएगा.

  • 1st Stage: Prelims Exam
  • 2nd Stage: Mains Exam
  • 3rd Stage: Physical Test
  • 4th Stage: Document Verification

Bihar Police SI Result 2026 Important Dates

Important Dates
Application Start Date 26-09-2025
Application Last Date 26-10-2025
Exam Date 18 & 21 January 2026
Admit Card Release Date 30-12-2025
Result Release Date 16-03-2026

Bihar Police SI Result 2026 Important Links

Important Links
Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Result Click Here
Telegram Channel Join Now
Whatsapp Channel Join Now

Leave a Comment